राजस्थान के धौलपुर में 12वीं के परीक्षार्थियों को थमाया 11वीं का प्रश्न पत्र, जानिए फिर क्या हुआ?

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर शिक्षा विभाग की बड़ी चूक का मामला सामने आया है। धौलपुर जिलेभर में समान परीक्षा संयोजक की ओर से आयोजित कक्षा 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उस समय परीक्षार्थी हक्के बक्के रह गए जब उनके हाथों में 11वीं का राजनीतिक विज्ञान विषय का पेपर थमा दिया।

11 class question paper distributed in 12 class Students in Dholpur

पेपर जैसे ही परीक्षार्थियों के हाथ में आया तो छात्र सकते में आ गए और प्रश्न पत्र को बार-बार पलट पलट कर देखते रहे। फिर परीक्षार्थियों ने जब इसकी जानकारी शिक्षकों को दी तो वे भी हैरान रह गए। मामले की खबर लगते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। पूरे प्रकरण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी व समान शिक्षा संयोजक को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद अधिकारियों ने कक्षा 12वीं के राजनीतिक विज्ञान के पेपर के निरस्त कर छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही घर भेज दिया। इसकी जगह अब 24 दिसंबर 2019 को परीक्षा होगी।

उधर, छात्रों में बताया कि 12 दिसंबर से 9वीं 10वीं 11वीं व 12वीं की अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं समान परीक्षा संयोजक की ओर से शुरू हुई थी। 12वीं की परीक्षा में जिलेभर में 11500 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा में बीस नंबर अर्द्ध वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर ही बोर्ड को भेजे जाते हैं।

इस मामले में धौलपुर डीईओ (माध्यमिक) कृष्णवीर सिंह ने बताया के 12वीं के राजनीतिक विज्ञान के पेपर में 11वीं के प्रश्न आए हैं। समान परीक्षा इंचार्ज के अवगत कराने पर पेपर निरस्त करने के आदेश जारी किए है। यह गड़बड़ी किस स्तर पर हुई। इसकी जांच करवाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+