100 यूनिट बिजली फ्री करने से राजस्थान के कितने उपभोक्ताओं को फायदा? यूं समझें छूट का पूरा गणित
100 Units Power FREE FOR ALL in Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी 1.24 करोड़ घरेलू उपभोक्तओं को 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है।

100 Units Power FREE FOR ALL in Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सीएम अशोक गहलोत ने आमजन के लिए एक बार फिर से खजाना खोला है। इस बार घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को नए कलेवर में बड़ी राहत प्रदान की गई है।
Recommended Video

सीएम अशोक गहलोत ने शाम को ट्वीट करके लिखा कि 'आज 10.45 PM पर प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा करूंगा। इससे बाद सीएम गहलोत ने सभी उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट बिजली फ्री की न केवल घोषणा की बल्कि वीडियो के जरिए बिजली के बिलों में छूट का पूरा गणित भी समझाया।
अब राजस्थान में सभी उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। वहीं, जिन उपभोक्ताओं की विद्युत खपत 200 यूनिट प्रति माह हैा, उनका स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, अरबन सेस, जल संरक्षण उपकर भी माफ होंगे। इन उपभोक्ताओं को केवल 100 यूनिट का विद्युत शुल्क देना होगा।
कितने रुपए बचेंगे?
100 यूनिट से ज्यादा बिजली उपभोग करने वालों को अब कम बचत होगी। यानी अब दो सौ यूनिट तक बिजली खपत करेंगे तो 980 रुपए की बचत होगी। इससे ज्यादा बिजली खपत करने वालों को अब 562.50 रुपए ही बचेंगे। अब तक अधिकतम साढ़े सात सौ रुपए की सब्सिडी मिलती रही है। इसका अतिरक्ति भार राजस्थान सरकार वहन करेगी। बिजली कंपनियों को भुगतान किया जाएगा।
राजस्थान में कितने विद्युत उपभोक्ता?
- 1.24 करोड़ घरेलू उपभोक्ता राजस्थान में
- 1.04 करोड़ उपभोक्ता 100 यूनिट वाले को शून्य बिल
- 10 लाख उपभोक्ता 200 यूनिट वाले। इनको 980 रुपए की छूट
- 10 लाख उपभोक्ता 200 यूनिट से ज्यादा वाले। इनको 562.50 रुपए की छूट
200 यूनिट खपत वालों की छूट का गणित
- 100 यूनिट फ्री। शुरुआती 50 यूनिट तक 4.75 रुपए यूनिट के हिसाब से 237.50 रुपए, बाकी 50 यूनिट पर 6.50 रुपए यूनिट के अनुसार 325 रुपए। मतलब बिजली बिल में 575 रुपए की छूट
- इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी (40 पैसे यूनिट) 80 रुपए, अरबन सेस (15 पैसे यूनिट) 30 रुपए, जल संरक्षण उपकर (10 पैसे यूनिट) 20 रुपए। यानी 130 रुपए शुल्क माफ












Click it and Unblock the Notifications