AAP नेता सोनी सोरी पर हमला, चेहरे पर पोती गई ग्रीस, एसिड अटैक की भी अफवाह
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आम आदमी पार्टी की नेता सोनी सोरी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। हमलावरों ने सोनी के चेहरे पर ग्रीस पोत दी। अफवाह इस बात की भी है कि सोनी पर एसिड अटैक हुआ है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

वहीं छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक संकेत ठाकुर ने आरोप लगाया है कि बस्तर में मानवाधिकार उलंघन के मामलों को उठाने के कारण सोरी पर हमला किया गया है। ठाकुर ने कहा कि अज्ञात लोगों द्वारा कुछ दिनों पहले सोरी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। लेकिन पुलिस ने सोरी को सुरक्षा प्रदान नहीं किया है। आपको बता दें कि सोनी सोरी 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की टिकट से बस्तर लोकसभा क्षेत्र चुनाव भी लड़ी थी। हालंकि वह चुनाव हार गई थी।












Click it and Unblock the Notifications