कारोबारी की बेटी का शारीरिक शोषण मामले में IB अफसर का बेटा गिरफ्तार
Raipur news, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आईबी अधिकारी के बेटे को एक युवती का यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती का आरोप है कि आईबी अधिकारी का बेटा प्रशांत कुमार शर्मा ने उसे शादी का झांसा दिया और छह महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती ने बताया कि उसने शादी से मना कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि डीडी नगर निवासी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) डीएसपी के बेटे प्रशांत कुमार शर्मा का बीते छह महीने से सदर बाजार निवासी 22 वर्षीय युवती से अफेयर चल रहा था। इस बीच युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए जिद की, तो आरोपी उसे धमकाने लगा। पिछले एक साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। पीडि़ता ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। पुलिस ने पीडि़ता के बयान के आधार पर प्रशांत के खिलाफ अनाचार का मामला दर्ज कर लिया है। देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। युवती कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती है। दोनों कॉलेज के विद्यार्थी हैं।
पिता के नाम का दिखाता था डर
पीड़िता के मुताबिक, युवती ने शादी करने के लिए दबाव डाला, तो आरोपी अपने पिता के एप्रोच का धौंस दिखाने लगा। आरोपी के पिता इंटेलीजेंस ब्यूरो में डीएसपी स्तर के अधिकारी हैं। इसके चलते युवती शिकायत नहीं कर पा रही थी। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों के समझाने पर युवती ने हिम्मत दिखाई और आरोपी युवक के खिलाफ थाने में एफआईआऱ दर्ज करवाई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात युवक को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications