आडवाणी के आशीर्वाद के साथ रमन सिंह ने तीसरी बार संभाली छत्तीसगढ़ की सत्ता

raman singh
रायपुर। विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन गई है। डॉ. रमन सिंह ने आज लगातार तीसरी बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भव्य समारोह में राज्यपाल शेखर दत्त ने डॉ रमन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। रमन सिंह की शपथ समारोह में भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद थे। नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी समेत भाजपा के दिग्गज नेता इस खास मौके पर रमन सिंह को बधाई देने पहुंचे थे।

शपथ समारोह से पहले क यास लगाए जा रहे थे कि रमन सिंह के साथ कैबिनेट के कुछ मंत्री भी आज शपथ लेंगे, लेकिन आज केवल डॉ रमन सिंह ने ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। खास बात ये ती कि पिछली बार भी चुनाव जीत ने के बाद रमन सिंह ने 12 दिसंबर को ही शपथ ली थी। ऐसे में इस मौके को खास बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खास तैयारी की थी।

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को राज्यपाल शेखर दत्त ने बुके देकर बधाई दी। तो वहीं रमन सिंह आगे बढ़कर लालकृष्ण आडवाणी के पैर छूकर सबसे पहले उनका आशीर्वाद लिया। पहले आडवाणी का आशीर्वाद लिया और फिर आगे बढ़कर नरेन्द्र मोदी के गले मिले। मोदी ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। मंच पर मौजूद भाजपा के दिग्गज नेता उमा भारती, राजनाथ सिंह, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के उन्हें बधाई दी।

समारोह को यादगार बनाने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ से भाजपा नेता और कार्यकर्ता पुलिस परेड ग्राउंड में जमा हुए थे। भाजपा में जीत की खुशी सभी के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। इस शपथ समारोह की एक कास बात ये भी रही कि शपथ समारोह के मंच पर एक साथ 6 राज्यों के मुक्यमंत्री मौजूद थे। जिनमें गुजरात के सीएम और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, राजस्थान की नव निर्वाचित सीएम वसुंधरा राजे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पंजाब के मुख्यमन्त्री प्रकाश सिंह बादल, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक। इसके अलावा महाराष्ट्र से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+