IND vs AUS: तो क्या जनरेटर की रोशनी में खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मैच? जानिए क्या है वजह?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए इस वक्त भारत के दौरे पर है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। हैरानी की बात ये है कि जिस स्टेडियम में आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाना है वहां बिजली नहीं है।

एनडीटीवी के एक रिपोर्ट के अनुसार स्टेडियम प्रबंधन ने 2009 से एक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। यह बिल कुल 3.16 करोड़ रुपये का है। बिल जमा नहीं होने की वजह से 5 साल पहले स्टेडियम का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अनुरोध पर एक अस्थायी कनेक्शन स्थापित किया गया था। लेकिन यह कनेक्शन केवल दर्शक दीर्घा और बक्सों को कवर करता है। जिस वजह से स्टेडियम के कुछ हिस्सों में बिजली नहीं है। आज के मैच के दौरान फ्लडलाइट जलाने के लिए जनरेटर का सहारा लेना होगा।

Cricket

रायपुर ग्रामीण मंडल प्रभारी अशोक खंडेलवाल का कहना है कि क्रिकेट एसोसिएशन संघ ने स्टेडियम के अस्थाई कनेक्शन की क्षमता को बढ़ा कर 1000 किलोवोल्ट करने के लिए आवेदन दिया है। वर्तमान में अस्थायी कनेक्शन की क्षमता 200 किलोवोल्ट की है।

स्टेडियम के बिजली कनेक्शन के कटने की बात 2018 में तब सामने आई जब हाफ-मैराथन में भाग लेने वाले एथलीटों को पता चला कि स्टेडियम में बिजली नहीं है। जिसके बाद बताया गया कि 2009 से स्टेडियम का बिजली बिल नहीं भरा गया है।

स्टेडियम के निर्माण के बाद से इसके रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को दे दी गयी थी जबकि बाकी के खर्च खेल विभाग को वहन करने थे। स्टेडियम की बिजली कटने के बाद दोनों एक-दूसरे पर बिल ना चुकाने का आरोप लगा रहे हैं। बिजली कंपनी बकाया भुगतान के लिए पीडब्ल्यूडी और खेल विभाग को कई बार नोटिस भेज चुकी है लेकिन अब तक पेमेंट नहीं की गई है। 2018 में बिजली कनेक्शन कटने के बाद से इस स्टेडियम में तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित किए जा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के मीडिया कॉर्डिनेटर तरूणेश सिंह परिहार का कहना है कि इस मामले को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्हें नहीं पता कि कितना बिल बाकी है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी को लेकर संघ संशय में हैं। बड़े मैचों के लिए वे वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जेनरेटर का इस्तेमाल किया जाता है।

यह देखें: Deepak Chahar: दीपक चाहर टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं टेस्ट क्रिकेट, तैयारी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+