मोदी सरकार के मंत्री पहुंचे छत्तीसगढ़, स्मृति ईरानी बनी टीचर, किरन रिजेजू ने कही बड़ी बात !

रायपुर, 04 जून। शनिवार को मोदी सरकार के दो मंत्री रायपुर प्रवास पर थे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अपने विभाग से संबंधित बैठक में लेने के सिलसिले में रायपुर पहुंची थीं, तो वहीं पहुंची केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजेजू एक शासकीय भवन के उदघाटन करने पहुंचे थे। दोनों ही नेताओं ने स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ के साथ मुलाकात करके पार्टी मीटिंग भी ली।

h
शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू दिल्ली से रायपुर पहुंचे । स्मृति ईरानी ने नया रायपुर के ग्राम उपरवारा के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों और महिलाओं के बीच थोड़ा समय वक्त बिताया,जिसके बाद वह सेरीखेड़ी रायपुर स्थित हुकुम ललित महल होटल पहुंचीं। स्मृति ईरानी ने शासकीय संभाग बैठक शामिल होकर बीजेपी नेताओं से चर्चा की।

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में हुई शामिल

स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में भी शामिल हुई। सम्मेलन के दौरान उन्होंने सीएम भूपेश बघेल को ललकारते हुए कहा कि भूपेश जी याद रखें अमेठी में जिस कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आप हम से टकराए थे, उसकी जमानत जप्त हो गई थी और हम तो भारतीय जनता पार्टी के वो अदने से कार्यकर्ता हैं जिन्होंने आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट तक जब्त कर दी थी। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने 16 लाख आवास नहीं 16 लाख महिलाओं का सम्मान वापस किया है।भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महिला मोर्चा की बहनों को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा सबसे पहले आप बहनों की प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष शक्ति को प्रणाम करती हूं।

यह भी पढ़ें राज्यसभा चुनाव 2022: हरियाणा के 27 कांग्रेस विधायक छत्तीसगढ़ में, भाजपा ने ली चुटकी !

स्मृति बनी टीचर

शनिवार को स्मृति ईरानी शिक्षिका की भूमिका में नजर आईं। उन्होने नया रायपुर के ग्राम उपरवारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कमरे में लगी एक अक्षरों से जुड़ी पेंटिंग पहुंचकर स्मृति ईरानी ने बच्चों से अनार, खरगोश, कबूतर के चित्र दिखाकर उनसे सवाल पूछे। उन्होंने गुजराती में पूछा खरगोश किसने देखा है, अनार किसने खाया है।

बच्चों ने भी केंद्रीय मंत्री के सवालों का जवाब दिया , यह देखकर स्मृति ईरानी खुश हो गई। स्मृति ने तिरंगे झंडे की तस्वीर की तरफ इशारा करके बच्चों से पूछा यह किसका झंडा है जिसपर एक बच्चे ने तत्काल जवाब देते हुए उत्तर दिया, यह भारत का झंडा है। बच्चों की हाजिर जवाबी से स्मृति ईरानी काफी प्रभावित हुईं।

आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन का उदघाटन
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू अपीलीय अधिकरण के नए भवन के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेने रायपुर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजेजू रिजिजू ने नया रायपुर में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन का उदघाटन में किया।

इसके अलावा वह भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि आम जनता को न्याय मिले । न्याय और जनता के बीच में कोई दूरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम नई व्यवस्था पर ई-कोर्ट को लेकर कार्य कर रहे हैं। जनता दूर कहीं बैठकर भी सुप्रीम कोर्ट से केस से जुड़ सकें, ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं।

अदालतों में कई मामले पेंडिंग:किरेन रिजिजू

रिजिजू ने कहा कि वह जब कानून मंत्री बने , तो 4 करोड़ 25 लाख के आसपास के केस पेंडिंग थे। अब साढ़े 4 करोड़ से अधिक पेंडिंग केसेस हो गए हैं। जितने प्रकरण निपटाए जा रहे हैं, उससे डबल नए केस आ रहे हैं , जो बहुत चिंतापूर्ण है। हालाकिं उन्होंने यह भी का कि अब काम हो रहे हैं, इसलिए केसेस भी बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें कश्मीर में हिंदुओं की मौत का मामला, छत्तीसगढ़ में चढ़ा सियासी पारा !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+