India vs NewZealand: सीएम भूपेश ने परिवार सहित उठाया मैच का लुफ्त, प्रदेश प्रभारी शैलजा भी रहीं मौजूद
छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिस का लुफ्त उठाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं परिवार सहित पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर पहुंचे। जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वन डे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आनंद लिया। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। उन्होंने दर्शकों के साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठाया।

सांसद राजीव शुक्ला और प्रदेश प्रभारी रहीं मौजूद
शहीद वीर नारायण सिंह देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट ग्रांउड है। इस स्टेडियम का निर्माण 2008 में हुआ था। लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी भी मौजूद रहीं।

सीएम ने दर्शकों का किया अभिवादन
मैच देखने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दर्शकों का हाथ हीलाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का चक्कर लगाया। मैच देखने पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। मैच की कमेट्री करने पहुंचे रवि शास्त्री से सीएम भूपेश बघेल ने मुलाकात की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने परिवार और दर्शकों के साथ बैठकर मैच देखा।

सीएम ने जिला प्रशासन को दिए थे निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मैच में सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए पहले ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए थे। जिसके बाद छत्तीसगढ़ में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई थी।

सीएम सहित तमाम नेता रहे मौजूद
मुख्यमंत्री ने मैच के दौरान अपने स्टैण्ड से खड़े होकर दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राज्यसभा सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी, विधायक मोहन मरकाम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Recommended Video

यह भी पढ़ें Ind vs NZ: दुनिया नहीं भूलेगी रायपुर का पहला वनडे, मैच में बने कई अनोखे रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications