मोबाइल पर ज्यादा बात करने वाली बीवी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठा यह काम करता रहा पति
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला की हत्या उसके पति ने सिर्फ इसलिए कर दी कि वह मोबाइल पर देर रात तक किसी से बात किया करती थी। गुरुवार रात को पत्नी की हत्या करके शुक्रवार सुबह खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। एक बारगी तो पुलिस भी चौंक गई। फिर पुलिस उसके साथ घर आई तो पत्नी का शव पड़ा मिला।
रायपुर के सिविल लाइन थाना टीआई सुशांतो बनर्जी ने बताया कि राजा तालाब निवासी प्रहलाद यादव की करीब 4 साल पहले मंदिर हसौद के कोटनी गांव निवासी पिंकी उर्फ तारा यादव (25) से हुई थी। दोनों के दो साल का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था।
नर्सिंग छात्रा और उसकी बहन से मिलने कमरे पर आए दो युवक, जाते-जाते कर गए दोनों का कत्ल
प्रहलाद को पिंकी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते आए दिन दोनों के झगड़े होते थे। गुरुवार रात भी पिंकी मोबाइल पर बात कर रही थी। इसको लेकर एक बार फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस झगड़े में गुस्साए प्रहलाद ने देर रात करीब 3 बजे वहीं रखा 5 किलो वजनी गैस सिलेंडर उठाकर पत्नी के सिर पर मार दिया। इसके चलते पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद रातभर शव के साथ ही बैठा रहा। अपने किए पर अफसोस करता रहा और शुक्रवार सुबह होने पर सिविल लाइंस थाने पहुंचा और वारदात की जानकरी दी। इसके बाद पुलिस ने प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया है।