छत्तीसगढ़: विभागों के बंटवारे में फंसा पेंच, क्या सीएम भूपेश टीएस सिंहदेव को देंगे वित्त विभाग?

Raipur News,(रायपुर)। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार बनने और मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद अब भी विभाग बंटवारे को लेकर माथापच्ची चल रही है। इसी बीच खबर निकल कर आ रही है कि टीएस सिंहदेव को वित्त विभाग का प्रभार नहीं मिल पाएगा। दरअसल भूपेश बघेल वित्त विभाग अपने पास रखना चाहते हैं। इस वजह से अब टीएस सिंहदेव को वित्त विभाग से वंचित रहना पड़ सकता है। इस बात का खुलासा खुद टीएस सिंहदेव ने सरगुजा दौरे के दौरान किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब वित्त के अलावा जो भी विभाग मिलेगा, उसका इमानदारी से निर्वहन करूंगा। विभाग बंटवारे का रूपरेखा तैयार कर लिया गया है, प्रदेश प्रभारी से अनुमति लेकर सूची राज्यपाल को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद अधिसूचना जारी हो जाएगी।

छत्तीसगढ़: वित्त विभाग को लेकर भूपेश और टीएस सिंहदेव में रार, विभागों का बंटवारा अटका

गौरतलब है कि मंत्री पद की शपथ लेने के बाद टीएस सिंहदेव ने कहा था कि मेरी पर्सनालिटी में वित्त विभाग सूट करता है न कि गृह विभाग। इस वजह से माना जा रहा था कि वित्त विभाग टीएस सिंहदेव को मिलना तूय है लेकिन विभाग बंटवारे के दौरान अब पेंच फंसता नजर आ रहा है। इस दौरान उन्होंने एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए। इसके लिए हमारी सरकार पूरा प्रयास भी करेगी।

छत्तीसगढ़: वित्त विभाग को लेकर भूपेश और टीएस सिंहदेव में रार, विभागों का बंटवारा अटका

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पुलिस कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर निकलकर सामने आ रही है। पुलिस कर्मियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश देंगे। साथ ही उन्हें काम करने के लिए तनाव मुक्त, अवसाद मुक्त और भय मुक्त वातावरण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा, जहां से प्रस्ताव पास होने पर पुलिसकर्मियों को फायदा मिल सकेगा। बता दें कि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद टीएस सिंहदेव पहली बार अंबिकापुर पहुंचे हैं। यहां उनका जमकर स्वागत हुआ, जगह-जगह फूल-मालों से स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने टीएस सिंहदेव को सलामी भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+