Chhattisgarh News: वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन का निधन, CM भूपेश बघेल ने जताया शोक
Vidyaratan Bhasin: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का निधन हो गया है।
विद्यारतन भसीन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। विद्यारतन भसीन के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओ ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्ववीट किया कि वैशालीनगर विधानसभा से भाजपा के विधायक श्री विद्यारतन भसीन जी के निधन का समाचार दुखद है।हम सब उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके पारिवारजनों को हिम्मत दे।
वैशालीनगर विधानसभा से भाजपा के विधायक श्री विद्यारतन भसीन जी के निधन का समाचार दुखद है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 23, 2023
हम सब उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके पारिवारजनों को हिम्मत दे।
पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट किया कि प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि श्री विद्यारतन भसीन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।कल रात्रि 3 बजे छत्तीसगढ़ महतारी ने अपना एक सपूत खोया है, यह न केवल भाजपा बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करें।
प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि श्री विद्यारतन भसीन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) June 23, 2023
कल रात्रि 3 बजे छत्तीसगढ़ महतारी ने अपना एक सपूत खोया है, यह न केवल भाजपा बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य व… pic.twitter.com/LNlG2zTOeq
2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लहर के बावजूद उन्होंने अंतर से जीत दर्ज की थी। विद्यारतन भसीन भिलाई शहर के महापौर भी रह चुके हैं। गुरुवार को भी उनके निधन की ख़बरें फ़ैल रही थीं, हालांकि बाद में अस्पताल प्रबंधन ने इन खबरों का खंडन किया था।
79 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया है। दिवंगत विधायक का इलाज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। छत्तीसगढ़ भाजपा ने विधायक के निधन की पुष्टि की है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने ट्वीट कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
ज्ञात हो कि विद्या रतन भसीन का जन्म 27 दिसंबर 1947 को हुआ था। फरवरी महीने में बात सामने आई थी कि उन्हें ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग हो गई थी। जिसके बाद से वह लगातार बीमार थे। 2009 और 2018 में 2 बार विधायक बने। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में विद्यारतन भसीन ने कांग्रेस उम्मीदवार बदरुद्दीन कुरैशी को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
इसे भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने पूरा किया नन्हीं वर्षा से किया अपना वायदा












Click it and Unblock the Notifications