मंत्री जी का सवाल '..तो क्या मैं बिना कपड़ों के ही शपथ लेता?'

रायपुर। पहले मोदी सरकार को तो अब छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार को, कांग्रेस सूट-बूट की सरकार कहकर निशाने साध रही है। रमन सिंह सरकार के एक मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने सूट में शपथ क्या लिया, विपक्षी कांग्रेस को मौका बैठे-बिठाए मिल गया।

chhattisgarh

विपक्षी कांग्रेस अब रमन सिंह सरकार को 'सूट-बूट की सरकार' कह रही है। वहीं कांग्रेस के इस कटाक्ष पर भैयालाल भी चुप नहीं रहे। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और 'सूट-बूट पहन कर नहीं जाते तो क्या मैं बिना कपड़ों के, नंगे होकर शपथ लेने जाता?'

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने भैयालाल को खेल, युवा और श्रम मंत्रालय का कार्यभार सौंपा है। कार्यभार संभालते ही भैयालाल सुर्खियों में छा गए हैं। बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री भैयालाल कुछ उखड़-से गए। उन्होंने कहा कि 'मैं कोई पुतला नहीं हूं, मुझे कोई अधिकारी गुमराह नहीं कर सकता।' उन्होंने सीधे-सीधे अधिकारियों को चुनौती दे डाली कि जो काम नहीं करेगा वो विभाग में नहीं रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+