छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में मिले 14 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित, 216 मरीजों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। प्रदेश में बीते शुक्रवार को 14 हजार नए मरीज मिले हैं और 216 संक्रमित लोगों की मौत हो गई। वहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 1118 नए मरीज मिले हैं और 56 लोगों की मौत हुई। नए कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद अब राजधानी में एक्टिव मरीज 10 हजार 576 है। वहीं दुर्ग जिले में 1310 नए मरीज, 20 लोगों की जान गई अब यहां एक्टिव मरीज 5551 हैं।

chhattisgarh corona update 216 corona patient died

इसके अलावा बिलासपुर में 1081 नए मरीज मिले। जबकि 31 लोगों की मौत हुई और अब यहां एक्टिव मरीज 7608 हैं। राजनांदगांव में 765 नए मरीज मिले, 19 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस 7794 हैं। रायगढ़ में 879 नए मरीज मिले, 2 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस 10115 हैं। कोरबा में 1236 लोग संक्रमित हुए, 15 लोगों की मौत हो गई और अब यहां 7823 एक्टिव मरीज हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सबसे कम 41 मरीज मिले यहां 172 एक्टिव मरीज हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज से यानी कि शनिवार से 18 से 45 साल की आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो रहा है। रायपुर जिले में यह टीकाकरण केवल 13 केंद्रों पर होगा। पहले दिन इसकी शुरुआत दोपहर बाद 2 बजे से होगी। बाद में हर रोज सुबह 11 बजे से टीकाकरण का काम शुरू होगा।

वहीं छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। हाल ही में नई लैब शुरू की गईं। पिछले 7 दिनों में प्रदेश में 3 लाख 86 हजार से अधिक सैंपल की टेस्टिंग की गई। 29 अप्रैल को सबसे ज्यादा 61 हजार 6 सैंपल सिर्फ एक दिन में जांचे गए। हर दिन प्रदेश में 13 से 15 हजार नए संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं पिछले एक स्प्ताह में प्रदेश के 96 हजार से अधिक कोविड मरीज ठीक हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+