PM Modi के शहरी नक्सली वाले बयान पर छत्तीसगढ़ से CM भूपेश ने जताई आपत्ति,जानें क्या कहा
Chhattisgarh CM Bhupesh objected to PM Modi's statement on urban Naxalites, know what he said
Bhupesh Baghel On PM छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम पीएम मोदी के एक बयान पर करारा पलटवार किया है। गुजरात में हुई एक सभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि शहरी नक्सली' अपना रूप बदलकर गुजरात में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन यह गुजरात उन्हें हमारे युवाओं का जीवन बर्बाद नहीं करने देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बयान भरूच जिले में आयोजित सभा के दौरान कही थी। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी राजनितिक तौर पर इशारों में भारतीय जनता पार्टी के विरोधी दलों को लेकर ये बात कह रहे थे,जिसमे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस प्रमुख तौर पर शामिल है।

पीएम पर साधा निशाना
शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शहरी नक्सल के नाम से लोगों को प्रताड़ित किये जाने बात होती है । छत्तीसगढ़ में रहकर अधिवक्ता सुधा भारद्वाज वकालत करती थीं, उन्हें शहरी नक्सली बताकर जेल के भीतर डाल दिया गया है। बीजेपी का यही दृष्टिकोण है कि अगर आप भारतीय जनता प्रति के खिलाफ बोलेंगे तो धर्म विरोधी हो मान लिए जायेंगे। अगर PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ बात करेंगे,तो राष्ट्रद्रोही हो जाते हैं, ये बीजेपी का दृष्टिकोण है।

फ़ोर्स का गलत उपयोग
सीएम भूपेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय स्तर पर कानून व्यवस्था पर प्रदेशों की बैठक में कहा है कि जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी दूसरे प्रदेशों में जाती हैं, उन्हें सहयोग करना चाहिए? इस सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार सेंट्रल एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर रही है, उनके साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्हें भीतरी सुरक्षा के लिए उपयोग किया जाता है, अब तो केंद्रीय एजेंसी वाले फोर्स के साथ कहीं भी घुस रहे हैं, खासकर उन प्रदेशों में जहां विपक्षियों की सरकार है।

धान खरीदी की तैयारी पूरी
वहीं धान खरीदी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस दफा धान खरीदी की बेहतर तैयारियां की गई हैं। राज्य के किसानों को समस्या नहीं आएगी। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष बरदाने की कमी पर उन्होंने कहा कि अब तक 80 से 85 फीसदी धान खरीदी की व्यवस्था हो गई है, इस बार बीते बार की तरह परेशानी नहीं होगी। जूट कमिश्नर से लगातार हमारे अफसर बातचीत कर रहे हैं। पिछले वर्ष कोरोना काल के चलते जूट मिलें बंद थीं, इस बार समस्या नहीं होगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का दावा, छत्तीसगढ़ के किसान के घर पैसा गया दीपावली पर बाजार हुआ गुलजार












Click it and Unblock the Notifications