छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा स्थगित, CMO ने ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामले को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बता दें कि यह परीक्षा 15 अप्रैल से प्रस्तावित थी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली थी। अब कहा जा रहा है कि परीक्षा हालात सुधरने के बाद ही जारी किया जाएगा । छत्तीसगढ़ के सीएमओ ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की तरफ से राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और कई जिलों में लॉकडाउन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं की दिनांक 15 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

chhattisgarh board class 10th exam postpone

Recommended Video

    CGBSE Board Exams: Cororna के चलते Chhattisgarh में 10वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि इस फैसले से लाखों छात्रों को बड़ा झटका लगा है। पहले यह अटकलें लगाई जा रही थी कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शायद बच्चों की परीक्षा ऑनलाइन होगी। लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है कि 10वीं की परीक्षा स्थगित हो गई।

    बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि अब परीक्षा ऑनलाइन नहीं होगी। सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। अब बोर्ड परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल फिर से नई तारीख जारी करेगी। वहीं, संक्रमण को देखते हुए बच्चों के अभिभावक भी लगातार यह मांग कर रहे थे कि परीक्षा स्थगित कर दी जाए। अब भूपेश सरकार ने अभिभावकों की मांग मान ली है। उसके बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली है।

    माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. वीके गोयल ने कहा है कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण तथा कई जिलों में लॉकडाउन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा 15 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली थी। परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा समय के अनुसार किया जाएगा।" माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अभी हायर सेकंडरी की 12वीं के बोर्ड परीक्षा पर कोई फैसला नहीं लिया है। यह परीक्षा 3 मई से शुरू होनी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+