छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्रः पू्र्व सीएम रमन सिंह सहित भाजपा के 11 विधायक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान मंगलवार को दूसरे प्रश्नकाल एक ही सवाल पर अटक गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के सवाल पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ है। भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य वापस लेने की परिस्थिति पर सवाल उठाया है। हंगामा इतना बढ़ा कि भाजपा के विधायकों ने वेल में उतरकर नारेबाजी शुरू की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सहित 11 भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया।

Chhattisgarh assembly winter session bjp mla did rampage during question hour

भाजपा विधायक अजय चंद्रकार के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि साल 2020-21 के लिए केंद्र सरकार ने 7 लाख 81 हजार 999 मकान बनाने का लक्ष्य तय किया था। इस लक्ष्य को केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है। साल 2019-20 के लक्ष्य में भी 300 करोड़ से अधिक का केंद्रांश बकाया है। वहीं राज्यांश के 700 करोड़ के लिए सरकार लेने की कोशिश कर रही है।

Recommended Video

    Chhattisgarh: शादी में Bride Groom की रोमांचक एंट्री, 18 Feet ऊंचाई से गिरा couple | वनइंडिया हिंदी

    इस जवाब के बाद भाजपा विधायकों ने हंगामा कर दिया। अजय चंद्रकार सहित कई भाजपा विधायकों ने इस जवाब पर आपत्ति की। उनका कहना था कि सरकार प्रतिदिन नई-नई घोषणाएं कर रही हैं, लेकिन गरीबों का घर बनाने के लिए उसके पास पैसा नहीं है। भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार पर गरीबों का छत छीनने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में उतर गए। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने तय प्रक्रिया के तहत सभी को निलंबित घोषित कर दिया।

    उसके साथ सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। दूसरे दिन का कामकाज शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा की विधिवत स्थापना हुई थी। दूसरे राज्यों में स्थापना दिवस पर अवकाश और उत्सव आदि का प्रावधान है। इस साल तो नहीं हो पाया। अगले साल से 14 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय में अवकाश घोषित किया जाता है। दूसरे कार्यक्रमों के लिए चर्चा कर तय किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+