रायपुरः भाजपा विधायक ने शुरू किया कोविड अस्पताल, मुफ्त में हो रहा है मरीजों का इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। लोगों को अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहे हैं। इस बीच कई लोग मरीजों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर में भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने फ्री में कोविड केयर केंद्र शुरू किया है, जहां कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन बेड की जरूरत है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अस्पताल में 50 बेड ऑक्सीजन वाले हैं।

bjp mla brijmohan aggarwal start covid hospital in free

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने नरदहा स्थित कृति कॉलेज में कोविड केयर शुरू किया है। उन्होंने बताया कि मरीजों की देखभाल के लिए चिकित्सकों की टीम हमेशा मौजूद रहती है। इसके साथ ही 24 घंटे नर्सिंग स्टॉफ भी रहते हैं। ऑक्सीजन के लिए अलग से पाइप लाइन बिछाई गई है ताकि मरीजों को कोई परेशानी ना हो। इसके साथ ही कुछ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को हर दिन योगा भी करवाया जाता है। साथ ही उन्हें मोटिवेट भी करवाया जाता है। सीनियर डॉक्टर हमेशा मरीजों की काउंसलिंग करते हैं। इसके अलावा इन्हें पौष्टिक भोजन और सारी चिकित्सकीय सुविधाएं मुफ्त में दी जा रही हैं।

प्रदेश में बीते शुक्रवार को 14 हजार नए मरीज मिले हैं और 216 संक्रमित लोगों की मौत हो गई। वहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 1118 नए मरीज मिले हैं और 56 लोगों की मौत हुई। नए कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद अब राजधानी में एक्टिव मरीज 10 हजार 576 है। वहीं दुर्ग जिले में 1310 नए मरीज, 20 लोगों की जान गई अब यहां एक्टिव मरीज 5551 हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+