रायबरेली: दबंगों के हमले में कार पलटने से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह गंभीर रूप से घायल

Raebareli News, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से पहले जमकर हिंसा हुई। अविश्वास प्रस्ताव पर वोट करने जा रहे जिला पंचायत सदस्यों पर बेखौफ दबंगों ने फायरिंग और पथराव कर दिया। दबंग प्रस्ताव की अगुवाई कर रहे जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी का अपहरण कर ले गए। रायबरेली की ओर से घटनास्थल पर जा रही कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की कार का भी दबंगों ने पीछा किया, जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में विधायका गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनको इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, घटना रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मोदी स्कूल के पास हुई। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बहस के बाद मतदान होना था। जिले के 31 जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का आवेदन डीएम को दिया था। इस पर डीएम ने मंगलवार को चुनाव कराने का ऐलान किया था। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

अवधेश सिंह पर हमला करने का आरोप

अवधेश सिंह पर हमला करने का आरोप

कांग्रेस विधायिका अदिति सिंह रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही वोटिंग में अपने समर्थकों के साथ गई थीं। अवधेश सिंह, सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह के भाई हैं और उनके ऊपर ही अदिति सिंह पर हमला कराने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि पीछा कर रही गाड़ी से कुछ लोगों ने अदिति सिंह पर जानलेवा हमला किया। इस घटना में अदिति सिंह घायल हो गईं। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कई अन्य जिला पंचायत सदस्यों पर भी हमला किया गया। इस दौरान कथित रूप से गाड़ियों के काफिले पर पथराव और फायरिंग के बाद कई गाड़ियां हाईवे पर पलट गईं।

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

सूचना पाकर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई और स्थिति कंट्रोल करने में जुट गई। बता दें कि यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कमरे में भी कैद हो गई है। वहीं, घायल जिला पंचायत सदस्य का हालचाल जानने पूर्व मंत्री ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। सदर विधायिका अदिति सिंह के पिता पूर्व विधायक अखिलेश सिंह और पूर्व विधायक रामलला अकेला भी जिला अस्पताल पहुंचे।

आईजी और कमिश्नर मौके लिए हुए रवाना

आईजी और कमिश्नर मौके लिए हुए रवाना

रायबरेली में अन्य जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। जिला पंचायत के पूरे परिसर की बैरिकेडिंग की गई है और परिसर में जिला पंचायत सदस्यों के अलावा किसी की भी एंट्री पर रोक लगा दी गई है। फ़िलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। बता दें कि रायबरेली में हुई हिंसा की खबर मिलते ही लखनऊ आईजी और कमिश्नर रायबरेली मौके लिए रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:- रायबरेली सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+