मतदान के दिन रायबरेली में बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आए राहुल गांधी, किया हनुमान मंदिर में दर्शन
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Voting: क्रांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को रायबरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए। मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी बीच वे बच्चों से मस्ती करते नजर आए।
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सोमवार 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह रायबरेली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनका हाल जाना और उन्हें दुलार किया। राहुल गांधी इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में हैं। वहीं इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के रुप में दिनेश प्रताप सिंह चुनाव लड़ रहे हैँ।

पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति और दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में शुमार रायबरेली और अमेठी में दांव पर असली प्रतिष्ठा तो गृहमंत्री अमित शाह और राहुल गांधी की लगी है।
सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद कांग्रेस से राहुल गांधी ने तीन मई को रायबरेली और अमेठी में किशोरी लाल शर्मा ने परचा भरा था। अमेठी में स्मृति इरानी तो भाजपा ने दूसरी बार दिनेश सिंह को रायबरेली सीट पर उतारा। नामांकन में मां सोनिया, बहन प्रियंका, जीजा राबर्ट के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य दिग्गज शामिल हुए। स्मृति इरानी के नामांकन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रहे।












Click it and Unblock the Notifications