UP election results 2022 : रायबरेली में Aditi singh बनाई बड़ी बढ़त, 9 हजार से अधिक वोटों से चल रहीं आगे
रायबरेली, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली सदर विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। रायबरेली विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है। उन्होंने 9029 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। रुझानों के मुताबिक, अदिति सिंह को 27,931 वोट मिले हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के आरपी यादव को 18,902 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के डॉ. मनीष चौहान चल रहे हैं। उन्हें 2852 वोट मिले हैं।

चुनाव से ठीक पहले अदिति सिंह ने थामा था बीजेपी का दामन
रायबरेली की सदर सीट पर इस बार अदिति सिंह बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से विधायक अदिति सिंह ने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से पाला बदला और भाजपा का दामन थामा था।
कांग्रेस का गढ़ रहा है रायबरेली
रायबरेली विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर सबसे अधिक बार कांग्रेस को जीत मिली है। रायबरेली में बीजेपी का अब तक खाता नहीं खुल सका है। फिलहाल, यहां से कांग्रेस पार्टी से अदिति सिंह विधायक हैं। हालांकि, वे इस सीट से अबकी बार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। अदिति सिंह ने 2017 में यहां से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्होंने बसपा के मोहम्मद शाहबाज खान को 89163 वोटों के अंतर से हराया था। 2017 के चुनाव में बीजेपी तीसरे नंबर पर थी।












Click it and Unblock the Notifications