UP News: फादर्स डे पर मां ने दो मासूम को मारकर कर ली आत्महत्या, घर लौटते ही चीखने लगा पिता
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में रविवार को अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद एक महिला ने खुद भी आत्महत्या कर लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन चीखने चिल्लाने लगे।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे क्या कारण है और महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

यह पूरा मामला रायबरेली जनपद के लालगंज थानाक्षेत्र के लोदीपुर उतरांवा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रतीभान नामक एक शख्स अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। रतीभान की बहन उसके घर आई थी।
रविवार को रतीभान अपनी बहन को लेकर उसके ससुराल उसे पहुंचाने के लिए गया था। बहन को उसकी ससुराल में पहुंचाने के बाद रतीभान रविवार शाम करीब 4 बजे वापस लौटा तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
दरवाजे पर खड़ा होकर रतीभान बच्चों का नाम लेकर दरवाजा खोलने के लिए बुलाने लगा। काफी देर तक उसने बच्चों और पत्नी को आवाज दिया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद वह धक्का देकर अंदर प्रवेश किया।
फंदे से लटक रही थी पत्नी की लाश
रतीभान ने बताया कि अंदर पहुंचने के बाद उसने देखा कि उसकी पत्नी सोनी फंदे से लटक रही थी। इसके अलावा पांच साल का बेटा रौनक और दो साल की बेटी रिमझिम बेड पर लेटे थे।
रतीभान उनको उठाने गया तो वे नहीं उठे। उसके बाद वह जोर-जोर से रोने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर वे भी हैरान रह गए। उसके बाद लोगों ने पुलिस काे सूचना दिया।












Click it and Unblock the Notifications