रायबरेली: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटा
रायबरेली। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी भीड़ द्वारा पिटाई के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भीड़ द्वारा पिटाई के मामले पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है, जिससे सरकार द्वारा लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन उसके बाद भी लोगों मे कानून का खौफ लगातार कम होता जा रहा है। ताजा मामला रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव का है, जहां पर बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया और लाठी डंडों, लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी।

ग्रामीणों ने पुलिस से की अभद्रता
युवकों की पिटाई की खबर पाकर मौके पर डलमऊ पुलिस पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उनसे भी अभद्रता की। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर दोनों आरोपी युवकों को ग्रामीणों की कैद से छुड़ा पाए और उनको इलाज के लिए सीएचसी डलमऊ ले गए। फिलहाल इस मामले पर पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
हापुड में मंदबुद्धि बुजुर्ग महिला को पीटा
हापुड़ में भी एक मंदबुद्धि बुजुर्ग महिला को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मौके पर पहुंची डायल 100 की पुलिस ने महिला को छुड़ाया, लेकिन भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस के सामने भी उस पर लात घूंसा और डंडों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और संबंधित लोगों के घर दबिश भी दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications