जीत के बाद सोनिया ने सपा, बसपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखी चिट्ठी, पढ़िए

रायबरेली। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपनी जीत पर रायबरेली की जनता और सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर धन्यवाद दिया है। सोनिया गांधी ने लिखा है कि मैं हृदय से आप सभी की कृतज्ञ हूं कि लोकसभा के इस चुनाव में आपने हर बार की तरह मुझमें अपना विश्वास एक बार फिर व्यक्त किया। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता के अलावा समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और स्वाभिमान दल के साथियों ने भी जिस तरह मेरी जीत के लिए परिश्रम किया मैं सच्चे मन से सबकी आभारी हूं।

 Soniya Gandhi letter to SP BSP and Congress workers after winning

मेरा जीवन आप सबके सामने एक खुली किताब की तरह रहा है। आप मेरा परिवार हैं। आपसे मुझे जो संबल और हौसला मिलता रहा है वही मेरी असली धरोहर है। मैने भी अपने इस वृहद परिवार का हर तरह से ख्याल रखने का प्रयास किया है। अपने निजी परिवारिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए मैने अपनी सावर्जनिक जिम्मेदारियों को भी हर तरह से निभाया है। मेरा आगे भी यही प्रयास रहेगा कि मैं इसमे कोई कमी न आने दूं।

 Soniya Gandhi letter to SP BSP and Congress workers after winning

सोनिया गांधी ने आगे लिखा कि मैं जानती हूं कि आने वाले दिन और भी मुश्किल भरे हैं। लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि आपके समर्थन और विश्वास की शक्ति के सहारे कांग्रेस हर चुनौती को पार करेगी। लड़ाई कितनी ही लंबी हो मैं आपको वचन देती हूं कि देश के बुनियादी मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस के पूर्वजो की परंपरा का पालन करते हुए मैं भी अपना सर्वस्व कुर्बान करने में कभी पीछे नहीं हटूंगी। आपसे मिले प्रेम, स्नेह और समर्थन के लिए मैं आपको दिल से धन्यवाद देती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+