रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी सोनिया गांधी! राजनीति से संन्यास की अटकलों पर लगा विराम
Raebareilly News, रायबरेली। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी पारंपरिक सीट रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है। इस सीट पर वह करीब दो दशकों से चुनी जाती रही हैं और माना जा रहा है कि एक बार फिर वह यहीं अपनी दावेदारी पेश करेंगी। बता दें कि राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने और हाल ही में प्रियंका गांधी के भी औपचारिक तौर पर राजनीति में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट थी कि कहीं सोनिया संन्यास के बारे में तो नहीं सोच रहीं।
रिटायर नहीं हो रहीं सोनिया
पिछले दिनों अस्वस्थ चल रहीं सोनिया गांधी के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि सोनिया गांधी बीमारी के कारण अब सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेंगी और पार्टी की नव नियुक्त महासचिव व अपनी बेटी प्रियंका गांधी उनकी जगह रायबरेली सीट से लड़ेगी। साथ ही रायबरेली की जनता भी प्रियंका गांधी को रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग कर रही थी। इस सब के बीच पार्टी सूत्रों से खबर आ रही है कि पार्टी ने कभी भी ऐसा नहीं कहा कि सोनिया रिटायर हो रही हैं। सूत्र के मुताबिक इस बात में कोई शक या सवाल है ही नहीं कि सोनिया रायबरेली से चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा
कांग्रेस अध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि अभी फिलहाल वर्तमान यहां की सांसद सोनिया गांधी ही है और आगे भी वह यही से चुनाव लड़ेगी। प्रियंका गांधी पहले भी संगठन का काम देख रही है और आगे भी कांग्रेस पार्टी को बढ़ाने का काम करती रहेगीं। अगर आने वाले समय में पार्टी उनको जो भी पद देगी वह भी स्वीकार करेगीं।
ये भी पढ़ें:-दूल्हे ने धनुष तोड़ पूरी की शर्त, दुल्हन बोली-सीता की तरह करना चाहती थी शादी