यूपी: कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं से जुएं निकलवा रही वार्डन की तस्वीर आई सामने, काम न करने पर देती है धमकी

रायबरेली। सरकार भले ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी तमाम योजनाओं पर करोड़ों खर्च करके तमाम ऐसे दावे कर रही है कि देश मे बेटियां आगे बढ़ रही हैं। मगर समाज में कुछ ऐसे शिक्षक व शिक्षिकाएं भी हैं, जिनके कारनामों से हमेशा विभाग को शर्मसार होना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है रायबरेली जिले में, जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन की करतूतों ने पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया है।

raibareli kasturba gandhi warden did misbehaved with children

तस्वीरों में आप स्प्ष्ट रूप से देख सकते हैं कि किस तरह से विद्यालय में वार्डन आराम से कुर्सी पर बैठी हैं, कुछ छात्राएं मैडम के सर पर तेल की मालिश कर रही हैं तो कुछ झाड़ू लगाने में व्यस्त हैं। मगर मैडम आराम फरमा रही हैं। तस्वीरें रायबरेली जनपद के जगतपुर विकासखंड में स्थित पूरे कुमेदानगंज के पास कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की हैं, जहां पर वार्डन का मनमाना और अड़ियल रवैया सामने आया है।

इस तरह की तस्वीरें आने के बाद पूरे विभाग की जमकर थू थू हो रही है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से पूरा महकमा शर्मसार हो गया है, विद्यालय की छात्राओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि मैडम समय-समय पर धमकाते भी रहती हैं कि यदि इस तरह के कार्यों के बारे में किसी को भी बताया तो सब का नाम काटकर विद्यालय से भगा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+