रायबरेली: पत्नी को तीन बार दिया ट्रिपल तलाक, दो बार हलाला, दहेज के लिए पति ने कई बार किया प्रताड़ित
रायबरेली: पत्नी को तीन बार दिया ट्रिपल तलाक, दो बार हलाला, दहेज के लिए पति ने कई बार किया प्रताड़ित
रायबरेली, 02 मई: तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त कानून बना दिए है, उसके बाद भी ट्रिपल तलाक के मामले सामने आते रहते है। ट्रिपल तलाक का ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से सामने आया है। यहां मुस्लिम महिला ने अपने पति पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे तीन बार ट्रिपल तलाक दिया औऱ दो बार उसका हलाला उसके देवर से कराया गया।

हालांकि, तीसरी बार बहनोई बुधई हलाला कराने का दबाव बनाया गया तो पीड़ित महिला मायके चली आई। मायके आकर पीड़िता महिला ने सीओं सिटी को अपनी पूरी व्यथा बताई। सीओ सिटी वंदना सिंह के आदेश पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना मिल एरिया के मैनूपुर गांव की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 2015 में मोहम्मद आरिफ के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ससुराल के लोगों ने दहेज के खातिर इस महिला का उत्पीड़न करना शुरू किया।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद आरिफ ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने (मोहम्मद आरिफ) अपने भाई मोहम्मद जाहिद से उसका निकाह और हलाला कराया। मोहम्मद जाहिद ने भी तीन तलाक दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि तीन महीन और 13 दिन बाद मोहम्मद आरिफ के साथ फिर से निकाह हुआ। इसके बाद आरिफ ने उसे फिर से तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके देवर जाहिद के साथ फिर से उसका निकाह हुआ।
जाहिद ने हलाला के बाद फिर उसे तलाक दे दिया। फिर से उसका निकाह आरिफ के साथ हुआ। निकाह के कुछ दिनों बाद आरिफ ने फिर से तीन तलाक दे दिया और अब बहनोई के साथ हलाला का दबाव बना रहा है। तीसरी बार हलाला करने से हम ने मना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि बहनोई के साथ हलाला करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया। हालांकि उनके शुरुआती आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह एसपी ऑफिस गईं, फिर सीओ से मिली। तो वहीं, अब इस मामले में सीओ सिटी वंदना सिंह का कहना है, 'एक महिला आई थी। उन्होंने बताया कि मेरे पति ने एक बार तलाक दे दिया, जिससे उनका हलाला उनके भाई से कराया गया। फिर से निकाह हुआ दोबारा इसी तरीके से ट्रिपल तलाक दिया। फिर हलाला और निकाह हुआ। जब तीसरी बार यही प्रक्रिया अपनाई तब वह मेरे समक्ष उपस्थित हुए।' मैंने यह प्रकरण देखा तत्काल इस पर एफआईआर पंजीकृत कर लिया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications