रायबरेली न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

कांग्रेस की हार के बाद पहली बार रायबरेली आ रहीं प्रियंका, संगठन के पदाधिकारियों संग करेंगी समीक्षा बैठक

Google Oneindia News

रायबरेली। लोकसभा चुनाव 2019 में हार के बाद प्रियंका गांधी पहली बाद रायबरेली आ रही हैं। प्रियंका गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचेंगी और बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की हार पर मंथन करेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका के साथ उनकी मां और रायबरेली से पांचवीं बार सांसद बनीं सोनिया गांधी भी उनके साथ आ सकती हैं।

priyanka gandhi to visit Raebareli on 11 june

संगठन के पदाधिकारी भी होंगे शामिल

सूत्रों के अनुसार, रायबरेली में सुबह नौ बजे से देर शाम तक कार्यक्रम चलेगा, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल के मुताबिक, 12 जून को पूरा दिन सांसद सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा भुएमऊ गेस्ट हाउस में रहेंगी। क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम अभी तय नहीं है।

सोनिया गांधी भी आ सकती हैं साथ

बताया जा रहा है कि बेटी प्रियंका के साथ मां सोनिया गांधी भी अपने संसदीय क्षेत्र आ सकती हैं। अपनी जीत के बाद वह रायबरेली की जनता का धन्यवाद करेंगी। साथ ही कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों का हौसला अफजाई करेंगी।

ये भी पढ़ें: रेप के बढ़ते मामलों पर योगी के मंत्री का विवादित बयान, 'पहले होता है प्रेम प्रसंग फिर लिखवाते हैं रेप'ये भी पढ़ें: रेप के बढ़ते मामलों पर योगी के मंत्री का विवादित बयान, 'पहले होता है प्रेम प्रसंग फिर लिखवाते हैं रेप'

Comments
English summary
priyanka gandhi to visit Raebareli on 11 june
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X