कांग्रेस समर्थक हुआ घायल तो आधी रात को प्रियंका गांधी पहुंचीं रायबरेली जिला अस्पताल, देखें Video
Priyanka Gandhi Rae Bareli: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रियंका गांधी रायबरेली में राहुल गांधी का प्रचार कर रही हैं। प्रचार के दौरान मंगलवार की रात में अचानक प्रियंका गांधी जिला अस्पताल में पहुंच गईं। प्रियंका गांधी के अस्पताल में पहुंचने के बाद वहां पर हड़कंप मच गया।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रियंका गांधी एक महिला से मुलाकात और बातचीत कर रहे हैं तथा बेड पर पड़े एक घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रही हैं।

राहुल की रैली से लौटते समय हुआ था घायल: दरअसल, हाल ही में रायबरेली के लालगंज जिला के में राहुल गांधी का एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में काफी संख्या में राहुल गांधी के समर्थक पहुंचे हुए थे। राहुल गांधी की सभा संपन्न हो जाने के बाद समर्थन वापस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि इसी जनसभा में शामिल होने के लिए छतौना थाना क्षेत्र के सरेनी गांव के रहने वाले जालिपा नाई भी पहुंचे थे। राहुल गांधी का भाषण सुनने के बाद जालिपा वापस लौट रहे थे इसी दौरान एक वहां से टक्कर होने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल जालिपा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इस बात की जानकारी जब प्रियंका गांधी को हुई तो प्रियंका गांधी उनसे मिलने और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए अस्पताल में पहुंच गईं।
अमेठी से लौट के बाद सीधे पहुंचीं अस्पताल: बताया जा रहा है कि अमेठी से चुनाव प्रचार करने के बाद मंगलवार की रात में प्रियंका गांधी जब रायबरेली पहुंची तो अस्पताल में भर्ती जालिपा की जानकारी हुई। ऐसे में प्रियंका गांधी उनका हाल जाने के लिए सीधे अस्पताल पहुंच गईं।
प्रियंका गांधी द्वारा इसका वीडियो भी सोशल साइट एक्स पर शेयर किया गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को सुबह में प्रियंका गांधी के अस्पताल में पहुंचने का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि "कल कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली, जो लालगंज (रायबरेली) की रैली में भाषण सुनने आए थे। प्रियंका गांधी जी, आधी रात को उनका कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचीं और उनके परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सभी हमारा परिवार हैं। हम हर कदम पर आपके साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications