रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 4 लोगों से हड़पे 20 लाख रुपए, हुआ गिरफ्तार
Raebareli news, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पुलिस रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। जालसाज के पास से 92 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।दरअसल, रायबरेली के थाना डलमऊ के ग्राम पूरे बाबा मजरे कटघर में रहने वाले एक शख्स ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पुलिस और स्वाट टीम ने जाल बिछाकर आरोपी जालसाज लाल गोपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
चार लोगों से हड़पे 20 लाख रुपए
आरोपी ने बताया कि उसके साथ और लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने बीते 25 जनवरी को चार लोगों से 20 लाख रुपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। जब यह लोग नियुक्ति पत्र लेकर रेलवे कार्यालय पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। जालसाज का कहना है कि 20 लाख में उसके पास मजह 92 हजार रुपए ही बचे हैं, जिन्हें वह वापस करने जा रहा था, लेकिन इस पुलिस ने उसे पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
बाराबंकी में तीन इनामी बदमाश अरेस्ट
बाराबंकी में एक दिन पहले डेढ़ करोड़ की कीमत की मॉर्फिन और तीन इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद बाराबंकी पुलिस को हाथ एक और बड़ी मिली है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ की मॉर्फिन के साथ 3 इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर: एक करोड़ की मॉर्फिन के साथ 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार, आकाओं की तलाश में जुटी पुलिस