कांग्रेस MLA अदिति सिंह की सगाई की पहली तस्वीर आई सामने, 21 नवंबर को लेंगी सात फेरे

Recommended Video

    Aditi Singh बनेंगी दुल्‍हन‍ियां, Engagement की First picture आई सामने |वनइंडिया हिंदी

    रायबरेली। रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, अदिति सिंह की सगाई की तस्वीर और शादी का कार्ड सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदिति और अंगद के बीच सगाई पिछले साल दिसंबर में हुई। वायरल तस्वीर में अखिलेश सिंह अंगद का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शादी के कार्ड के मुताबिक अदिति सिंह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ 21 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही है। शादी का पूरा कार्यक्रम दिल्ली में होगा। वहीं 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है।

    रायबरेली की विधायक की शादी

    रायबरेली की विधायक की शादी

    अदिति सिंह कांग्रेस के बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं। ये शादी अदिति के पिता ने तय की है। 21 नवंबर को इस शादी में कांग्रेस के बड़े नेताओं के शामिल होने की खबर है। आपको बता दें कि अदिति सिंह और अंगद सैनी दोनों के ही परिवार राजनीतिक घराने से आते हैं। अदिति के होने वाले पति अंगद सैनी का परिवार लंबे वक्त से पंजाब की राजनीति में सक्रिय है। शादी के कार्ड बांटे जा चुके हैं।

    कौन हैं अदिति सिंह

    कौन हैं अदिति सिंह

    आपको बता दें कि अदिति सिंह कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से विधायक है। कांग्रेस परिवार के बेहद करीब है। अदिति सिंह पिछले काफी समय से मीडिया की सुर्खियों में हैं। अदिति कांग्रेस के बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी है। हाल ही में उनपर हमला हुआ था, जिसके बाद उन्हें योगी सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी थी। अदिति सिंह उस वक्त चर्चा में आई थी, जब उन्होंने पार्टी के बहिष्कार के बावजूद महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लिया और भाषण दिया। हालांकि इसके बाद उन्हें पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं उन्हें अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा था।

    कौन हैं अंगद सैनी

    कौन हैं अंगद सैनी

    अंगद सैनी पंजाब की शहीद भगत सिंह नगर सीट से कांग्रेस विधायक है। अंगद ने 2017 में अपनी राजनीति करियर की शुरूआत की और शहीद भगत सिंह नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। युवा विधायक अंगद सैनी, स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड छह बार नवांशहर सीट जीती। वहीं अदिति सिंह रायबरेली के दिग्गज नेता स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी हैं।

    राहुल गांधी से शादी की अफवाह

    राहुल गांधी से शादी की अफवाह

    कुछ दिनों पहले अदिति सिंह और राहुल गांधी की सगाई की खबरें फैल गई थी। इसके बाद अदिति सिंह ने राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया था और उनको अपना भाई बताया था। उन्होंने कहा कि वो राहुल गांधी को राखी बांधती हैं। उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताते हुए खंडन किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+