Aditi Singh : पहली नजर में MLA अंगद सैनी को दिल दे बैठी थीं अदिति सिंह, दिलचस्प है लव स्टोरी

रायबरेली, 24 नवंबर: रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। अदिति सिंह बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इसके साथ अदिति सिंह सुर्खियों में आ गई हैं। ऐसे में वन इंडिया हिंदी आपको अदिति के परिवार और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें बता रहा है। अदिति एक राजनीतिक खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अखिलेश सिंह भी विधायक रहे थे।

पहली नजर में कांग्रेस MLA को दिल दे बैठी थीं अदिति सिंह

पहली नजर में कांग्रेस MLA को दिल दे बैठी थीं अदिति सिंह

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। अदिति सिंह ने पहली ही मुलाकात में पंजाब से कांग्रेस के एमएलए अंगद सैनी को दिल दे बैठी थीं। अंगद भी अदिती से काफी प्रभावित हुए थे। एक इंटरव्यू में अदिति ने कहा कि था उन्हें अंगद का नेचर बहुत अच्छा लगा था। वहीं, अगंद का कहना था कि अदिति की लोगों की सेवा करने के जज्बे से वो काफी इंप्रेस हुए थे।

2019 में शादी के बंधन में बंधी थीं अदिति सिंह

2019 में शादी के बंधन में बंधी थीं अदिति सिंह

अदिति सिंह और अंगद सैनी की दिसंबर 2018 में सगाई हुई थी। दोनों की शादी अदिति के पिता और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह ने तय की थी। अदिति ने साल 2019 में पंजाब से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से शादी की थी।

कौन हैं अदिति सिंह?

कौन हैं अदिति सिंह?


अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से विधायक हैं। वह एक राजनीतिक खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अखिलेश सिंह भी विधायक रहे थे। अदिति सिंह ने साल 2017 में राजनीति में कदम रखा था और पहली बार विधायक चुनी गई थीं। अदिति सिंह ने 2017 विधानसभा चुनाव में रायबरेली सदर सीट से जीत दर्ज की थी। उनके पति अंगद सैनी ने भी साल 2017 में ही राजनीति में कदम रखा था और शहीद भगत सिंह नगर से चुनाव जीते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+