कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा, कहा- अपराधियों को सरंक्षण देती हैं प्रियंका गांधी

Raebareli News, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 14 मई को जिला पंचायत सदस्यों और कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) पर हुए हमले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। भाजपा एमएलसी व प्रत्याशी दिनेश सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) पर गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी रायबरेली में अपराधियों को सरंक्षण दे रही है।

अब ये मेरी लड़ाई: प्रियंका

अब ये मेरी लड़ाई: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) बुधवार को कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (aditi singh) से मिलने के रायबरेली पहुंची थी। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी जिला पंचायत सदस्यों से वार्ता करते हुए कहा, 'जो भी हुआ वह बेहद गलत था यह मेरी लड़ाई है आप लोग परेशान न हों'। हम इस मसले को लखनऊ से लेकर दिल्ली तक उठाएंगे।

अपराधियों को संरक्षण देती हैं प्रियंका

अपराधियों को संरक्षण देती हैं प्रियंका

हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर गंभीर आरोप लगाये है। राकेश सिंह ने कहा, प्रियंका गांधी बहुत दिनों से अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं। वह इसी तरह चुनाव में एक घंटे के लिए आएगी और फिर जिले के लोगों को लड़वा के पांच साल के लिए चली जाएगी। मैं विधिक रूप से कांग्रेस का विधायक हूं लेकिन अगर वे (प्रियंका) चाहे कि मेरे भाइयों पर बाहर से गुंडे बुलाकर हमला कराना चाहे या फिर कार्रवाई कराए तो ये भी गलत है। अगर भाई के साथ गलत कार्रवाई होगी तो मैं भाई के साथ ही खड़ा रहूंगा।

कौन है राकेश सिंह

कौन है राकेश सिंह

राकेश प्रताप सिंह हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक है। राकेश प्रताप सिंह आरोपी एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह के भाई है। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह खुद पहले कांग्रेस में थे। मगर, अब भाजपा में आ गए हैं और उसी के टिकट पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा है।

ये भी पढ़ें:- रायबरेली सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+