कारण बताओ नोटिस मिलने से अदिति सिंह ने किया इनकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया जवाब

रायबरेली। योगी सरकार के विशेष विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के शामिल होने पर पार्टी में उठा बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदिति सिंह के खिलाफ रायबरेली में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी और कांग्रेस विधान मंडल दल नेता व विधायक अजय कुमार 'लल्लू' ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इस बीच अदिति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी के अंदर अपने विरोधियों पर निशाना साधा है।

क्या कहा अदिति सिंह ने

क्या कहा अदिति सिंह ने

अदिति सिंह ने कारण बताओ नोटिस मिलने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। साथ ही उन्होंने कहा, 'पार्टी पहले ये बताये कि उन नेताओं को अब तक कोई नोटिस क्यों नहीं दिया गया जो खुलेआम पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि क्यों नहीं उनको पार्टी से निकाला गया और वो लोग क्यों पार्टी के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि नोटिस में उनसे दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू मीडिया में नोटिस देने के बजाय मुझे देते। बता दें कि उनके तेवर पार्टी के इस बर्ताव के कारण बेहद तल्ख हैं। वहीं, दूसरी और रायबरेली में कांग्रेसियों ने अदिति के कायार्लय के बाहर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान हाथों में तख्ती लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अदिति सिंह से इस्तीफे की मांग करने लगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कांग्रेसियों के बीच जमकर नोकझोक भी हुई।

जारी हुआ नोटिस

जारी हुआ नोटिस

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर दो अक्टूबर से अनवरत उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के बहिष्कार का व्हिप जारी किया था। लेकिन 2 अक्टूबर को अदिति सिंह ने विधानसभा सत्र में शामिल होकर सभी को चौंका दिया था। जिसके बाद पार्टी की तरफ से उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।

क्या लिखा है नोटिस में

क्या लिखा है नोटिस में

नोटिस में लिखा कि, विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार करने का निर्णय पार्टी ने लिया था। इसके लिए व्हिप जारी किया था कि कोई भी सदस्य उपस्थित ना हो। यही नहीं इस संदर्भ में आपको व्यक्तिगत रूप से भी अवगत कराया गया था। लेकिन आपने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया। पार्टी व्हिप तोड़ी और सदन की कार्यवाही में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो कि घोर अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+