Raebareli: सलोन थाने की छत पर कैसे चढ़ा आवारा सांड, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो

Raebareli News: रायबरेली जिले के सलोन थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आवारा सांड थाने की छत पर चढ़ गया। इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सांड भी कुछ घंटों तक पुलिस स्टेशन की छत पर चढ़ा रहा।

थाने की छत पर चढ़े इस सांड को देखने के लिए सलोन थाने के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। NDTV की खबर क मुताबिक, अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी है कि सांड छत पर कैसे पहुंचा। इससे पहले उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ही एक जिला अस्पताल में एक आवारा सांड घुस गया था।

Raebareli news

उस वक्त कई सारे मरीज वार्ड में भर्ती थे। उस घटना की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश भारत में आवारा पशुओं के कारण होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या वाले राज्यों में से एक है। पिछली पशुधन गणना 2019 में की गई थी, और अगली गणना इस साल होनी है।

सार्वजनिक स्थानों पर आवारा पशुओं की मौजूदगी एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है। ये घटनाएं ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवारा पशुओं के बेहतर प्रबंधन और नियंत्रण की आवश्यकता को उजागर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+