रायबरेली: दबंगों ने पहले पीटा फिर आ रही ट्रेन के नीचे फेंका, दोनों हाथ कट गए

रायबरेली। यूपी में रायबरेली जिले के हरचंदपुर थानाक्षेत्र में अज्ञात हमलावरों की ऐसी क्रूरता सामने आई है जिसे देख व सुनकर आप भी दिल थामने को मजबूर हो जाएंगे। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को रात के अंधेरे में न सिर्फ जमकर पीटा बल्कि उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके दोनों हाथ ट्रेन की पटरी पर रखवाकर ट्रेन से कटवा डाला और फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

A man beaten and two hands chopped by train

दरअसल पूरा मामला रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास का है जहां रात के अंधेरे में अपने घर लौट रहे डीजे मालिक पर अज्ञात हमलावारों ने धावा बोल दिया और ट्रेन के नीचे फेंक दिया जिससे डीजे मालिक के दोनों हाथ कट गए। बताया जा रहा है कि घायल सिंटू देर रात बाइक से अकेले अपने घर अज्मतुल्लागंज जा रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया।

इतना ही नही दबंगों ने उसे ट्रेन की पटरी पर फेंक दिया जिससे उसके हाथ कट गए। सुबह जब उसे होश आया तो उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने पुलिस को बुलाया और खून से लतपथ घायल को जिला अस्पताल लाया गया। साथ ही उसके कटे पड़े हुए हाथों को भी बोरी में भरकर लाया गया। डॉक्टर ने घायल की हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+