पंजाब: 'आपका उत्साह और जुनून हमें ईमानदारी से काम करने का और साहस देता है', बोले सीएम भगवंत मान

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को रोड शो करते हुए कहा कि इतनी गर्मी के बावजूद भी आप लोग भारी संख्या में यहां पहुंचे हैं। भारी संख्या में रोड शो में पहुंचकर पंजाब को सोने की चिड़िया बनाकर जनता द्वारा दिए गए अपार प्यार का बदला चुकाएंगे।

सीएम मान ने कहा कि आपका उत्साह और जुनून हमें ईमानदारी से काम करने का और साहस देता है। उन्होंने कहा कि हम ज़ीरा की क्रांतिकारी भूमि के लोगों को गर्मी के बावजूद भारी संख्या में रोड शो में पहुंचने के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।

सीएम मान ने कहा कि लोगों की भीड़ ने साबित कर दिया है कि वे पंजाब को फिर से रंगीन पंजाब बनते देखना चाहते हैं। ये देश किसी की जागीर नहीं है, ये देश हमारे पूर्वजों ने हमें दिया है। हम इस देश को टूटने नहीं देंगे बल्कि इसे बेहतर बनाएंगे। हम पंजाब को नंबर 1 बनाएंगे, फिर देश नंबर 1 बनेगा।

बता दें कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण यानी एक जून को वोटिंग होगी। वही, इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, अब तीन चरणों के मतदान होना बाकी है। आखिरी मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने लालजीत सिंह भुल्लर के पक्ष में किया रोड शो, बोले- जनता नया इतिहास रचेगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+