Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन है ये पाकिस्‍तानी महिला? जिसके कारण पंजाब सीएम भगवंत मान को CM हाउस में दो बार करवाना पड़ा पूजा-पाठ?

Who is Aroosa Alam: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद पंजाब की राजनीति में हडकंप मच गया है। सीएम मान ने एक पाकिस्‍तानी महिला का नाम लेते हुए कहा कि उसके कारण उन्‍हें सीएम हाउस में दो बार पूजा-पाठ करवाना पड़ा हैं।

पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत ने बताया कि जब उन्‍होंने सीएम की कुर्सी संभाली तब उन्‍हें इस बात का पता चला कि पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में पाकिस्‍तानी महिला सीएम हाउस में रहती थी। आइए जानते हैं आखिरी कौन है वो पाकिस्‍तानी महिला और पूर्प सीएम अमरिंदर सिंह से आखिर उनका क्‍या ताल्‍लुक है?

Aroosa Alam

दरअसल, पंजाब सीएम भगवंत मान ने न्‍यूज 18 को दिए इंटरव्‍यू में जिस पाकिस्‍तानी महिला के बारे में बात कर रहे थे वो पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम हैं। मान ने बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में अरूसा आलम सीएम हाउस में रहती थी, जिसके कारण उन्होंने शुद्धि के लिए दो बार वहां धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ करवाया।

Aroosa Alam

सीएम मान के खुलासे के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पाकिस्‍तानी पत्रकार अरूसा आलम के संंबंध क्‍या थे इसको लेकर लोगों की दिलचस्पी जगा दी है। भगवंत मान के खुलासे ने भारतीय राजनीतिक हलकों में अरूसा आलम के प्रभाव और संबंधों के बारे में चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है।

कौन हैं अरूसा आलम

पाकिस्‍तानी अरूसा आलम कोई साधारण पत्रकार नहीं है। अरुसा आलम पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय और सेना को कवर करती आई हैं। अरुसा के पिता 1970 के दशक में पाकिस्तान की राजनीति में प्रभावशाली थे। अरुसा ने 1997 में पाकिस्तान के अगस्ता-90 बी पनडुब्बी सौदे पर अपनी रिपोर्ट के बाद खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके कारण तत्कालीन नौसेना प्रमुख मंसूरुल हक को गिरफ़्तार किया गया।

अरूसा आलम और कैप्टन अमरिंदर सिंह का रिश्‍ता?

अरूसा आलम और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच संबंधों को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जाती रही हैं। पंजाब के राजनीतिक हलकों में उनका रिश्ता अक्सर चर्चा का विषय रहा है। उन्हें अक्सर एक साथ देखा गया है, जिसमें 2017 में पंजाब के सीएम के रूप में सिंह का शपथ ग्रहण समारोह भी शामिल हुई थी। हालांकि दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।

कैसे हुई थी अमरिंदर सिंह और अरुसा की पहली मुलाकात?

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और अरुसा आलम की पहली मुलाकात 2004 में हुई थी जब सिंह पाकिस्तान गए थे। वे 2006 में जालंधर में पंजाब प्रेस क्लब के उद्घाटन के अवसर पर फिर मिले, जहाँ उनकी दोस्ती गहरी हुई। ऐसा माना जाता है कि सिंह ने एनडीए और यूपीए दोनों सरकारों के दौरान कई बार आलम के भारत के लिए वीजा आवेदनों में मदद की थी।
अरूसा आलम से जुड़े विवाद

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक बार अरूसा आलम पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की एजेंट होने का आरोप लगाया था। ये आरोप पाकिस्तान में संवेदनशील रक्षा विषयों पर उनके पत्रकारिता फोकस से उपजा था। आलोचकों ने सुझाव दिया है कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के साथ उनका संबंध भारतीय सैन्य रहस्यों को उजागर करने का एक प्रयास हो सकता है।

विवादों के बावजूद नहीं छूटा अरूसा और कैप्‍टन का साथ!

इन विवादों के बावजूद, अरूसा आलम कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। कथित तौर पर वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अच्छे संबंध रहैं। 2010 में सिंह की पुस्तक लॉन्च जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अरुसा आलम भी मौजूद रहीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+