Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPSC: देश में तीसरी रैंक लाकर IAS बनीं पंजाब की गामिनी सिंगला, ढोल बजवाकर यूं नाचा पूरा परिवार

रूपनगर (पंजाब)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से कराए गए सिविल सर्विसेज-2021 में ऑल इंडिया रैंकिंग में नंबर-3 पर आईं गामिनी सिंगला फूली नहीं समा रहीं। उनका परिवार जमकर जश्न मना रहा है। सिंगला फैमिली के जश्न का वीडियो सामने आया है। यहां आप देख सकते हैं कि वे कितने खुश हैं। परीक्षा की अखिल भारतीय रैंकिंग में गामिनी सिंगला तीसरे स्थान (AIR 3) पर रहीं, इसके लिए उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।

परिवार समेत खुशी से नाचीं गामिनी

परिवार समेत खुशी से नाचीं गामिनी

इस वीडियो में गामिनी सिंगला और उनके परिवार को खुशी से नाचते हुए देखा जा सकता है। पंजाब के आनंदपुर साहिब से सिंगला ने कहा, "मैं वास्तव में खुश हूं। यह एक सपने के सच होने जैसा है। मैंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) को चुना है और देश के विकास और लोगों के कल्याण, विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहती हूं,"

कंप्यूटर साइंस में भी ली डिग्री

कंप्यूटर साइंस में भी ली डिग्री

गामिनी सिंगला की बहन बोलीं- "हमें गामिनी के टॉप-3 में आने पर बहुत खुशी हो रही है। हालांकि, वह अपने दूसरे प्रयास में इस मुकाम तक पहुंची। उसने मुख्य रूप से "स्व-अध्ययन" किया और अपनी सफलता के लिए अपने पिता को श्रेय दिया है। वह कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी रखती हैं। उन्होंने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था।"

मन लगाकर पढ़ती हैं गामिनी

मन लगाकर पढ़ती हैं गामिनी

गामिनी के पड़ोसी ने कहा, "हमें भी उन पर फख्र हो रहा है। वह संघ लोक सेवा आयोग, या यूपीएससी, देश की शीर्ष सिविल सेवाओं की परीक्षा की अखिल भारतीय रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आई हैं। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई में मन लगाकर मेहनत की।"

बता दें कि, आॅल इंडिया रैंकिंग में इतिहास की छात्रा श्रुति शर्मा ने परीक्षा में टॉप किया है, जबकि अंकिता अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। गामिनी इन्हीं के बाद तीसरे नंबर पर आई हैं। तीनों शीर्ष रैंक छह साल के अंतराल के बाद इस बार महिला उम्मीदवारों ने हासिल की हैं। इससे पहले 2015 में भी, शीर्ष चार स्थान महिलाओं द्वारा प्राप्त किए गए थे।

इस बार 685 पास हुए देशभर से

इस बार देशभर में कुल 685 उम्मीदवारों - 508 पुरुषों और 177 महिलाओं ने केंद्रीय सिविल सेवाओं की विभिन्न ब्रांचेज में पास किया। केंद्र ने 2021 परीक्षा के माध्यम से भरने के लिए 749 रिक्तियों - IAS के 180, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 37, IPS (भारतीय पुलिस सेवा) के 200 और शेष केंद्रीय समूह A और B सेवाओं को अधिसूचित किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+