पंजाब के वाहनों में 1 अगस्त से लगेगा ऐसा खास ट्रैकिंग डिवाइस, मान सरकार ने बताई अहमियत
चंडीगढ़। पंजाब में अगले महीने से यात्री सेवा-वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार इसे लेकर तैयारी कर रही है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने इस संबंध में अफसरों को निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि, पंजाब में 1 अगस्त 2022 से सभी यात्री सेवा वाहनों जैसे कि बसों, मिनी बसों और टैक्सियों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसके कई फायदे होंगे।

सूबे में सरकार ने 'एक बस एक पर्मिट' को वाहन पोर्टल से जोड़ने का फैसला भी किया है। मंत्री ने कहा है कि, वाहन पोर्टल पर 'एक बस एक परमिट' लागू होने के बाद ओटीपी सिस्टम को बंद कर दिया जाए। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अफसरों को आरटीओ ऑफिस के कामकाज की समीक्षा संबंधी मीटिंग में ये निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि, वाहन पोर्टल पर 'एक बस एक परमिट' लागू होने के बाद ओटीपी सिस्टम को बंद कर दिया जाए।













Click it and Unblock the Notifications