सुभाष शर्मा के पक्ष में आनंदपुर साहिब पहुंचे CM धामी, कहा- 'पंजाब CM जनता की नहीं, केजरीवाल की सेवा में'

Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्याशी सुभाष शर्मा के पक्ष में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आनंदपुर साहिब के बलाचौर पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। सीएम धामी ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री पंजाब की जनता की सेवा करने की जगह केजरीवाल की सेवा में लगे हुए हैं।

भाजपा उम्मीदवार सुभाष शर्मा के पक्ष में सोमवार 27 मई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आनंदपुर साहिब पहुंचे। यहां सीएम धामी का स्थानीय भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम धामी ने बलाचौर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब और उत्तराखंड के लोगों में एक घनिष्ठ संबंध है।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर क्षेत्र को विकसित करने में पंजाब के लोगों का बड़ा योगदान है। इसी प्रकार पंजाब के अनेक शहरों में देवभूमि उत्तराखंड के लोग रहते हैं। कहा कि इस बार का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है यह चुनाव पूरे देश की तकदीर बनाने वाला चुनाव है, यह चुनाव हमारे देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है।

पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर काम किया है। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस को मौका दिया, अकाली दल को मौका दिया, अब आम आदमी पार्टी को मौका दिया। लेकिन, तीनों पार्टियों ने ही आपको निराश करने का कार्य किया है।

आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले दो सालों में पंजाब में ड्रग्स माफिया को हावी बनाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री पंजाब की जनता की सेवा करने की जगह केजरीवाल की सेवा में लगे हुए हैं। सीएम ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों एक दूसरे के साथ मिली हुई है अब यह पंजाब की जनता समझ चुकी है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी 1 जून को आप सब कमल के फूल वाला बटन दबाते हुए सुभाष शर्मा को प्रचंड मतों से विजयी बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने फिर से दोहराया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन कर रही है, जबकि पंजाब में एक दूसरे के खिलाफ लड़ने का दिखावा कर रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पंजाब की जनता ऐसे गठबंधन करने वालों को इस चुनाव में उखाड़ फेंकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+