पंजाब में हो गया अब टोल टैक्स महंगा, सिर्फ लाडोवाल प्लाजा पर राहत, जानिए दरें कैसे बढ़ीं?
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब में आमजन को कई मामलों में राहत मिली, लेकिन इस बीच महंगाई का झटका लगा है। वजह है- टोल टैक्स का बढ़ना। हरियाणा की तरह यहां भी टोल टैक्स महंगा हो गया है। टोल से गुजरने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों को अब बढ़ी हुई दरों के अनुपात से टैक्स देना होगा। व्यवसायिक वाहनों के 86.50 रुपए, कार के लिए 5 से 10 रुपए बढ़ाए गए हैं।

पंजाब में टोल टैक्स महंगा हो गया
सरकार के द्वारा बढ़ाई हुई टोल टैक्स की दरें राज्यभर में लागू कर दी गई हैं। हालांकि, अभी लाडोवाल में यह लागू नहीं हुई हैं। बताया जा रहा है कि, लाडोवाल में 1 सितंबर से रेट बढ़ेगा। बता दें कि, पंजाब में कुल 11 टोल प्लाजा हैं। जिनमें लाडोवाल टोल प्लाजा ऐसा है, जहां पर बढ़ी हुई दरें अभी लागू नहीं हुईं। पता चला है कि, लाडोवाल के इतर अन्य जगहों पर टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों के बोर्ड प्रबंधन के द्वारा लगा दिए गए हैं।

एक साल तक बंद रहे थे टोल
गौरतलब है कि, कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के धरनों के कारण पंजाब में टोल-प्लाजा सालभर बंद रहे थे, जिससे कंपनियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। अब कंपनियों ने हुए नुकसान की भरपाई करना शुरू कर दिया है।

एक लाइन कैश टोल देने के लिए रहेगी
टोलकर्मियों ने बताया कि, राज्य में एक लाइन कैश टोल देने के लिए अभी रखी जाएगी। हालांकि बाद में इसे बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, पंजाब में अभी लाडोवाल ऐसा है, जहां नई दरें लागू नहीं होंगी। वहां एक अप्रेल के बजाय 1 सितंबर से बढ़ी हुई दरें लागू होंगी। अन्य 10 टोल्स पर बढ़ी हुई दरें देनी होंगी।












Click it and Unblock the Notifications