पंजाब: CM मान ने शिक्षक दिवस पर किए 3 बड़े ऐलान, बोले- 7वां पे कमीशन भी लागू करेंगे

चंडीगढ़। शिक्षक दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज तीन बड़े ऐलान किए। सबसे उन्‍होंने शिक्षकों को वेतन वृद्धि की खुशखबरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्‍य में सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में 7वां पे स्केल लागू होगा। इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि, पंजाब के सारे सरकारी स्कूल कॉलेजों में अध्यापकों कमी पूरी करने के लिए गैस्ट फैक्लिटी अध्यापक रखने को प्रवानगी दे दी गई है।

'हम स्‍कूल-कॉलेजों में पर्याप्‍त शिक्षक मुहैया कराएंगे'

'हम स्‍कूल-कॉलेजों में पर्याप्‍त शिक्षक मुहैया कराएंगे'

मुख्यमंत्री द्वारा तीसरी घोषणा में कहा गया कि जो गेस्‍ट टीचर पिछले 18-20 वर्षों से पढ़ा रहे हैं, उनके भत्ते में भी वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, ये नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी होगा। मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के मौके पर अपना संबोधन दिया। वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि, पंजाब के भविष्य और नींव को मजबूत करने में शिक्षक अहम योगदान दे रहे हैं। और, हमारी सरकार शिक्षकों के लिए खासा प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि, हम स्‍कूल-कॉलेजों में पर्याप्‍त शिक्षक मुहैया कराएंगे।

'7वें पे स्केल को लागू किया जाएगा'

'7वें पे स्केल को लागू किया जाएगा'

मुख्यमंत्री मान के ऐलानों पर पंजाब सरकार की ओर से बताया गया कि, अब यहां सारे कॉलेज यूनिवर्सिटियों में यू.जी.सी. के 7वें पे स्केल को लागू किया जाएगा, और सारी शर्तें भी लागू होंगी। बताया जा रहा है कि, ये पे कमिशन 1 अक्तूबर 2022 से लागू हो जाएगा। सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि, 'आज दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्‍होंने पंजाब के सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में 7वां पे स्केल लागू करने का ऐलान कर दिया है।

'गेस्ट फैक्लिटी अध्यापक रखने को प्रवानगी'

'गेस्ट फैक्लिटी अध्यापक रखने को प्रवानगी'

आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडिल पर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की घोषणाओं की जानकारी दी गई। बताया या कि, पंजाब सरकार ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए 3 बड़ी घोषणाएं की हैं। जिसमें पहली घोषणा यह है कि, पंजाब के सारे कॉलेज यूनिवर्सिटियों में यू.जी.सी. के 7वें पे स्केल को लागू किया जाएगा। वहीं, पंजाब के सारे सरकारी स्कूल कॉलेजों में अध्यापकों कमी पूरी करने के लिए गेस्ट फैक्लिटी अध्यापक रखने को प्रवानगी दे दी गई है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+