Tarn Taran Terrorist Attack: फिर रॉकेट लॉन्चर के हमले से दहला पंजाब, जानिए 10 बड़े अपडेट्स
पंजाब में तरन तारन के एक पुलिस थाने में सबीती रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर RPG का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया। यह सरहाली थाने के सुविधा केंद्र से टकराया। UAPA के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tarn Taran Terrorist Attack (पंजाब तरनतारन अटैक) in Punjab 10 Points: पंजाब एक बार फिर रॉकेट लॉन्चर के हमले से दहल गया है। इससे पहले ऐसा ही एक हमला 6 मई को मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर किया गया था, जहां रॉकेट से चलने वाला ग्रेनेड (RPG) दागा गया था। वहीं अब तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने (Tarn Taran police station rocket launcher attack) पर बीती रात करीब 11 बजे रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया। ऐसे में जानिए अब तक के 10 बड़े अपडेट्स....
- पंजाब के DGP गौरव यादव सरहाली पुलिस स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने सांझा केंद्र में कम धमाके की जांच की। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है।
- DGP गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीती रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर RPG का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया। यह सरहाली थाने के सुविधा केंद्र से टकराया। UAPA के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।
- DGP गौरव यादव ने कहा कि इस साल करीब 200 ड्रोन क्रॉसिंग हो चुके हैं। पिछले एक महीने में कई ड्रोन को रोका गया, हेरोइन और हथियार जब्त किए गए। मेरा मानना है कि दुश्मन देश बौखलाया हुआ है और ध्यान भटकाने के लिए रात में कायरतापूर्ण हमला कर रहा है।
- पुलिस तकनीकी और फॉरेंसिक रूप से जांच में जुट गई है, अपराध के एंगल से सभी सुराग एकत्र किए जा रहे हैं।
- देर रात 11 बजे रॉकेट लॉन्चर से पुलिस थाने को निशाना बनाया, गनीमत रही कि इस हमले में किसी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है।
- इसे हमले को सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमला बताया है। वहीं खालिस्तानी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ले ली है। आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिख फार जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वॉयस नोट भेजकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने इसे जालंधर में हुई कार्रवाई का बदला बताया है।
- इस हमले के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। सरहाली वही जगह जहां कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का पैतृक घर है। हालांकि पिछले दिनों रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई थी।
- धमाके पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आप के सरकार में आने के बाद बड़े स्तर पर गैंगस्टर को पकड़ा गया है। अब तक पुरानी पार्टियों के संरक्षण में बड़े-बड़े काम करने वालों को भी पकड़ा गया है।
- पंजाब में खौफ पैदा करने के साथ माहौल खराब करने के मकसद से हमला होना बताया जा रहा है।
More From
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications