Surbhi singla UPSC: दिल्ली IIT से पढ़ी थी पंजाब की ये बेटी, पिता बोले- अफसर बनना, अब सपना पूरा
फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा की सुरभि सिंगला यूपीएससी मेन्स एग्जाम में 75वां रैंक लाई हैं। 3 बार सिलेक्ट न होने पर उन्होंने चौथी बार में यह परीक्षा उत्तीर्ण की। इससे पहले उन्होंने दिल्ली आईआईटी में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। हालांकि, पिता के कहे पर आईएएस अफसर बनने की सोची। इसलिए 2018 में उन्होंने यूपीएससी की पढ़ाई शुरू कर दी थी।

सुरभि के पिता विपन सिंगला ने बताया कि, सुरभि अभी घर नहीं आई है। वह 3 जून को यहां आएगी। हमने उसका रिजल्ट देखा और उससे बात की। उन्होंने कहा कि, हम बिजनेसमैन हैं। सुरभि की मां पायल हाउस वाइफ हैं। सुरभि का भाई साैरभ अहमदाबाद गुजरात में डॉक्टर है। बेटी की सफलता पर पूरा परिवार खुश है। उसकी दादी निर्मल सिंगला ने भी बधाई दी है। लोगों से भी बधाइयां मिल रही हैं।

सुरभि के पिता विपन सिंगला ने कहा, "हमें बड़ी खुशी हो रही है कि बेटी ने वो कर दिखाया जो उसका सपना था। वो तीन बार नाकाम रही, लेकिन तैयारी नहीं छोड़ी। आज हम देख रहे हैं कि आईएएस अफसर बनेगी और हमारा नाम राेशन करेगी।"
सुरभि के चाचा ने बताया कि, सुरभि की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल जालंधर से हुई थी। इसके बाद 2013 में वाे दिल्ली आईआईटी में चली गई। जहां से उसने केमिकल इंजीनियरिंग की। इसके बाद 2018 से उसने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी दिल्ली में ही की।












Click it and Unblock the Notifications