'हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे', पंजाब बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सुनील जाखड़ का पहला बयान

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में बीजेपी जुट गई है। इसी के तहत पंजाब सहित 4 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों को पार्टी की कमान सौंपी गई है। बीजेपी ने पंजाब की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ को दी है, जिसके बाद अब नई दायित्व पर जाखड़ का पहला बयान आया है।

बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने के कुछ घंटों बाद सुनील जाखड़ ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

Punjab Sunil Jakhar

नड्डा और नेताओं से करेंगे मुलाकात

पंजाब बीजेपी के नए अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि वह बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष समेत अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर काम करना है।

कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा, ''कांग्रेस विपक्ष होने के नाते जिम्मेदार है, लेकिन वे अपनी जान बचाने के लिए समझौता कर रही हैं। आज वे (कांग्रेस) कुछ नहीं कह रहे हैं, क्योंकि चोर आंख से आंख नहीं मिला सकता, सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विपक्ष मेरी आंखों में आंखें डालकर नहीं देख सकता, क्योंकि वे भ्रष्टाचार में शामिल हैं। बीजेपी पंजाब में विपक्ष की भूमिका निभाएगी, मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं।

चार राज्यों में बदले बीजेपी अध्यक्ष

बता दें कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चार राज्यों में नए पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। बीजेपी ने सुनील जाखड़ को पंजाब का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके अलावा डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, जबकि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को बंदी संजय की जगह तेलंगाना का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+