पंजाब: जलालाबाद सीट का चुनावी इतिहास, सुखबीर बादल बचा पाएंगे अपना गढ़ या दूसरी पार्टी लहराएगी परचम
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र फाजिल्का जिले की जलालाबाद विधानसभ हॉट सीट मानी जा रही है।
चंडीगढ़, 31 जनवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र फाजिल्का जिले की जलालाबाद विधानसभ हॉट सीट मानी जा रही है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी। पिछले पांच विधानसभा चुनाव के आंकड़े की बात जाए तो शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार शेर सिंह ने 1997 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार हंसराज को हराया था। उसके बाद 2002 के विधानसभा चुनाव में हंसराज ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और शिअद उम्मीदवार शेर सिंह को हराया था। फिर शेर सिंह दूसरी बार 2007 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए और कांग्रेस के विधायक रहे हंसराज को हराया था।

शिअद ने लहाराया था 2012 में परचम
जलालाबाद विधानसभा से साल 2012 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जीत दर्ज की थी। 80 हज़ार 647 वोटों से उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार हंसराज को हराया था। आपको बता दें कि कांग्रेस से टिकट कटने के बाद हंसराद ने आजाद उम्मीदावर के तौर पर पर्चा भरा था और 30 हज़ार 401 वोटों से दूसरे नबंर पर रहे थे। वहीं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मलकीत सिंह 17 हज़ार 970 वोट हासिल करते हुए तीसरे नंबर पर थे। 2012 विधानसभा चुनाव के वोट शेयरिंग की बाती की जाए तो शिअद उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल को 53.98 फ़ीसद हंसराज (आज़ाद उम्मीदवार) 20.35 फ़ीसद और कांग्रेस उम्मीदवार मलकीत सिंह को 12.3 फ़ीसद वोट मिला था।

सुखबीर बादल ने भगवंत मान को हराया
2017 के विधानसभा चुनाव में भी शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबद सीट से जीत दर्ज की उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान 75 हज़ार 271 वोटों से हराया था। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान को 56 हज़ार 771 वोटों पर सब्र करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू 31 हज़ार 539 वोटों से तीसरे नंबर पर रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टियों का वोट शेयर की बात की जाए तो शोरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल को 44.82 फ़ीसद, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान को 33.8 फ़िसद और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को वोट 18.78 फ़िसद वोट मिला था।

उप चुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की जीत
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के विधायकी छोड़ दी थी। जलालाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के रमिंदर सिंह ने यहां से जीत दर्ज की थी। ग़ौरतलब है कि इस बार कांग्रेस ने जलालाबाद से उन्हें उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। रमिंदर सिंह की जगह पर कांग्रेस मे मोहन सिंह फलियांवाला को मैदान में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी की टिकट पर जगदीप गोल्डी कंबोज चुनाव ताल ठोक रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने यहां से पूरन चांद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सियासी जानकारों की मानें तो ज़्यादातर इस विधानसभा सीटों पर शिअद का क़ब्ज़ा रहा है लेकिन इस बार शिअद-भाजपा का गठबंधन नहीं है इसलिए शिअद और भाजपा के उम्मीदवार अलग-अलग चुनावी मैदान में है। इस वजह से शिअद और भाजपा के उम्मीदवार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है।
ये भी पढ़ें : पंजाब: SAD नेता बिक्रम सिंह मजीठिया करेंगे नवजोत सिद्धू की ख़्वाहिश पूरी, जानिए क्या है पूरा मामला
{document1}












Click it and Unblock the Notifications