पंजाब के DGP बने सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, सिद्धू को हैं पसंद, रात में IPS इकबाल प्रीत अचानक हटाए

चंडीगढ़। पंजाब में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस की सरकार ने राज्‍य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। यह नए पुलिस महानिदेशक हैं- सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय। चट्टोपाध्याय को पंजाब पुलिस की कमान सौंपे जाने की चर्चा वैसे तो काफी समय से हो रही थी, लेकिन ऐसा नहीं पाया था। बाद में मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वीकृति देते हुए चट्टोपाध्याय का नाम IPS इकबाल प्रीत सहोता की जगह लिया। जिसके बाद देर रात सरकार ने IPS इकबाल प्रीत सहोता की जगह सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को ही पुलिस महानिदेशक बना दिया।

siddhartha chattopadhyay is Now dgp of punjab

चन्नी सरकार का देर रात बड़ा फैसला
सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर पंजाब सरकार ने देर रात नियुक्त किया। इस बारे में गुरुवार (16 दिसंबर, 2021) को ही एक नोटिस जारी कर दिया गया था। राजनीति के जानकारों का कहना है कि, आईपीएस इकबाल प्रीत सहोता की जगह चट्टोपाध्याय को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त करने का फैसला विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है। चूंकि, पार्टी के पंजाब प्रमुख नवजोत सिद्धू यही चाहते थे। चट्‌टोपाध्याय ही सिद्धू की पसंद थे, लेकिन मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने अपनी पसंद के इकबालप्रीत सहोता को चार्ज दे दिया था।
सहोता की नियुक्ति को लेकर सिद्धू लगातार विरोध जता रहे थे। और, उसे देखते हुए सरकार ने इकबालप्रीत सहोता को अचानक कार्यकारी डीजीपी के पद से हटाया है।

इकबालप्रीत हटाकर यूं चटोपाध्याय बनाए गए नए DGP
सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त करने से जुड़े पंजाब सरकार ​के नोटिस में लिखा गया, "श्री इकबाल प्रीत सिंह आईपीएस (पीबी:1988) जालंधर के स्थान पर, श्री सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, आईपीएस (पीबी:1986) पटियाला की नियुक्ति की जाती है। ऐसा पंजाब (HOPF) की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।"
अब कहा जा रहा है कि, इस नई तैनाती के बाद पंजाब में ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई होंगी। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, हमारी सरकार ने राज्य में नशा फैलाने वालों और अनुसूचित जाति (एससी) छात्रवृत्ति में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने लुधियाना में मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमने पंजाब में ड्रग्स फैलाने वालों और एससी छात्रवृत्ति को धोखा देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।" उन्होंने कहा कि, सिंचाई घोटाले में संज्ञान लिया गया है और उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई है, जो उस मामले में बच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+