पंजाब में 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, जानिए राज्य सरकार ने क्या रखा है टाइमिंग
Punjab: पंजाब भगवंत मान सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से सभी स्कूलों में टाइम टेबल को लेकर नया आदेश जारी किया है। राज्य में गर्मी के छुट्टियों के बाद स्कूल पहली जुलाई को खुलेंगे। स्कूलों के खुलने का समय पूर्व की तरह ही 8 से 2 बजे तक का ही रहेगा।
सरकार ने स्कूलों के टाइम टेबल को लेकर कोई भी तबदीली नहीं की गई है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, हो सकता है कि आगामी दिनों में भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टियां की जाएं।

बहरहाल यह भी जानना जरूरी है कि बीते दिनों गर्मी की चेतावनी और बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार के समूह सरकारी, एडिड और निजी स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक छुट्टियां की गई थी।
यह भी पढ़ें पंजाब में बहेगी मालवा नहर, सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा एलान












Click it and Unblock the Notifications