पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता आप में शामिल
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू ने शिरोमणि अकाली दल का साथ छोड़ दिया है। शिरोमणि अकाली दल छोड़ अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा गया है कि शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका।

दोआब की राजनीति का बड़ा नाम पूर्व विधायक श्री पवन कुमार टीनू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनका पार्टी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वागत किया। टीनू जी दोआब इलाके का बड़ा दलित चेहरा हैं। उनके साथ वरिष्ठ अकाली नेता गुरचरण सिंह चन्नी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
बता दें कि पवन कुमारटीनू 2012 और 2017 में जालंधर जिले के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वह 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर कोटली से हार गए थे।
गौर करने वाली बात है कि पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं। इन 13 लोकसभा सीटें में से चार सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
2019 के लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन ने 8 सीटें हासिल की थी जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) चार सीटें हासिल करने में कामयाब रही थी। प्रदेश में पहली बार चुनाव लड़ते हुए आम आदमी पार्टी ने 2019 में एक सीट पर जीत दर्ज की थी। बता दें कि पंजाब में सभी 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होना है। जबकि चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications