Jalandhar में जीत और परिणीति से सगाई, AAP के राघव चड्ढा की खुशी हुई दुगनी, ट्वीट पर लिखा- दिन बन गया स्पेशल

राघव चड्ढा के लिए शनिवार का दिन दोहरी खुशियां लेकर आया। एक तरफ जहां आज उनकी सगाई होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप ने जीत हासिल की है।

Raghav Parineeti Engagement

Raghav Parineeti Engagement: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शनिवार की रात सगाई करने जा रहे हैं। पिछले कई सप्ताह से राघव और परिणीति की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थीं। इस सगाई समारोह में लगभग 150 मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है।

राघव और परिणीति के लिए यह दिन बेहद खास है। लेकिन सगाई से पहले आप नेता राघव चड्ढा ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट से साफ है कि सगाई से पहले राघव की खुशी दोगुनी हो गई है। हालांकि सीधे तौर पर उन्होंने अपनी सगाई का जिक्र नहीं किया है।

जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता सुशील रिंकू 58 हजार मतों से विजई हुए हैं। सुशील ने कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों को पराजित किया है। इस जीत के बाद राघव चड्ढा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने सुशील को जीत की बधाई दी और जालंधर की जनता का आभार जताया है।

इसके बाद राघव चड्ढा ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा। मेरे नानक..जालंधर ने इस दिन को मेरे लिए और भी खास और खास बना दिया है। यूजर्स राघव के इस ट्वीट को उनकी सगाई से जोड़कर देख रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स उन्हें सगाई की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि राघव चड्ढा के ननिहाल जालंधर में ही हैं।

बात करें राघव और परिणीति की सगाई की तो दोनों दिल्ली के कपूरथला पैलेस में दोनों की सगाई होगी। सभी रस्में सिख रीति-रिवाजों के अनुसार ही संपन्न होगी। इस समारोह में लगभग 150 मेहमान शामिल होंगे। प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क से दिल्ली अपनी बहन की सगाई में शिरकत करने आई हैं। मनीष मल्होत्रा के अलावा करण जौहर दिल्ली के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+